नई दिल्ली (वीएनएस)। एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख के रूप में 31 मई को अपना कार्यभार संभाल लिया। पद संभालने के बाद उन्हें साउथ ब्लॉक परिसर में औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इसके साथ ही वे भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख बन गए हैं। दूसरी तरफ, निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। एडमिरल त्रिपाठी 31 मई को अपनी सेवा से रिटायर हो गए।
एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला से पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, करंजा के कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर और अमेरिका के न्यूपोर्ट नेवल वॉर कॉलेज से भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, 'महज दो दिनों के भीतर 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय र...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुगली में कथित हमले के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी से उनके घर पर मुलाकात की, जिसकी तस्वीर साझा की गई।
देश में मौसम एक बार फिर बदल रहा है, जिसके चलते IMD ने 1 जून के लिए 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का पूर्वानुमान जारी किया है।
जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
सरकार ने जन शिकायत निवारण के अपने केंद्रीय आनलाइन प्लेटफार्म पर शनिवार को एक ऐसी सुविधा शुरू की जिससे देश के किसी भी स्थान से नागरिक अपनी भाषा में ...