हुगली में सांसद कल्याण बैनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, बोलीं- बीजेपी सोच-समझकर कर रही हमला

Posted On:- 2026-05-31





कोलकाता(वीएनएस)।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुगली में कथित हमले के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी से उनके घर पर मुलाकात की, जिसकी तस्वीर साझा की गई। ममता ने इस घटना को बीजेपी द्वारा लोकतंत्र की हत्या का एक सोचा-समझा प्रयास बताया, जबकि कल्याण बनर्जी ने सिर पर लेदर बॉल से वार करने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन के पास कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद हुई। टीएमसी ने अपने ऑफिशियल 'एक्स' अकाउंट पर इस मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की है। फोटो में ममता बनर्जी कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि कल्याण बनर्जी बिस्तर पर लेटे हुए हैं।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना

इस मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भाजपा सरकार और उसके कार्यकर्ताओं पर तीखा हमला बोला। ममता बनर्जी ने लिखा, "कल, भाजपा समर्थकों ने टीएमसी के लोकसभा फ्लोर लीडर अभिषेक बनर्जी पर बेरहमी से हमला किया और उन्हें पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस हमले के डरावने वीडियो अब पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं।"उन्होंने आगे लिखा, "आज, लोकसभा में हमारे चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी भी भाजपा के एक सोचे-समझे हमले का शिकार बने। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।"

सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप है कि जब वे हुगली के चंडीपुर इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर एक ज्ञापन सजा रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उनके सिर पर ड्यूज गेंद से वार किया गया। इस हमले के विरोध में टीएमसी नेता बीच सड़क पर ही लेट गए, जिन्हें बाद में पुलिसकर्मियों ने उठाया। इस घटना के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

काले कपड़े दिखाकर हुआ भारी विरोध

जानकारी के मुताबिक, जब कल्याण बनर्जी चंडीपुर इलाके से गुजर रहे थे, तभी वहां भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले कपड़े दिखाए और उनका विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद पूरे इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।



Related News
thumb

मन की बात में पीएम मोदी ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, 'महज दो दिनों के भीतर 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय र...


thumb

आईएमडी मौसम अलर्ट: दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में दिखेगा मौसम का र...

देश में मौसम एक बार फिर बदल रहा है, जिसके चलते IMD ने 1 जून के लिए 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का पूर्वानुमान जारी किया है।


thumb

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भारत के नए सीडीएस के रूप में पदभार संभाला

जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में कार्यभार संभाल लिया।


thumb

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख के रूप में 31 मई को अपना कार्यभार संभाल लिया। पद संभालने के बाद उन्हें साउथ ब्लॉक परिसर में ...


thumb

केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली में जुड़ी बहुभाषी चैटबॉट सुविधा

सरकार ने जन शिकायत निवारण के अपने केंद्रीय आनलाइन प्लेटफार्म पर शनिवार को एक ऐसी सुविधा शुरू की जिससे देश के किसी भी स्थान से नागरिक अपनी भाषा में ...