लंबित प्रकरणों को समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें : अपर कलेक्टर

Posted On:- 2026-06-01




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर सुनील नायक ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान जिले में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने तथा लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विभागवार प्राप्त आवेदनों, निराकृत प्रकरणों एवं शेष प्रकरणों की जानकारी ली गई।

जिले में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर  राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक् डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जन...


thumb

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध ...


thumb

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शबरी सेवा संस्थान कोरबा ने दिलाई नशामुक्...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास ...


thumb

उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के ...


thumb

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी गईं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एव...


thumb

खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई-18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभ...