अम्बिकापुर (वीएनएस)। सरगुजा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कार्य विभाजन किया गया है।
कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी धौरपुर (लुण्ड्रा) विनय कुमार सोनी को धौरपुर हेतु धौरपुर अुविभागीय हेतु भू-अर्जन अधिकारी, धौरपुर अुविभागीय हेतु छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम अधिकारी, सहायक सत्कार अधिकारी, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत सक्षम प्राधिकारी के कार्य सौंपे गए हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी सीतापुर फागेश सिन्हा को सीतापुर अनुविभाग हेतु भू- अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम अधिकारी, सहायक सत्कार अधिकारी, प्रतापगढ़ के नजूल प्रकरणों का निराकरण, तहसील मैनपाट के आदिवासियों के भूमि के अवैध हस्तांतरण की जांच, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत प्रदत्त सक्षम प्राधिकारी के कार्य सौंपे गए हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी अम्बिकापुर बनसिंह नेताम को अम्बिकापुर अनुभाग हेतु भू-अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम प्राधिकारी, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत प्रदत्त सक्षम प्राधिकारी के कार्य, राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत पट्टा वितरण कार्य हेतु नोडल अधिकारी एवं प्राधिकृत अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी उदयपुर रामराज सिंह को उदयपुर अनुभाग हेतु भू-अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम प्राधिकारी, सहायक सत्कार अधिकारी, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत प्रदत्त सक्षम प्राधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जन...
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध ...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास ...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के ...
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एव...
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभ...