सूरजपुर (वीएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सूरजपुर की पहल पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पूरे जिले में व्यापक नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर विनीता वार्नर के मार्गदर्शन तथा सचिव पायल टोपनो के निर्देशन में आयोजित किया गया।
अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तैयार कार्ययोजना के अनुसार थानों में नियुक्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी) ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां एवं जनसंवाद आयोजित किए।
मुख्य कार्यक्रम सबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र सूरजपुर तथा ग्राम नमदगिरि में आयोजित किया गया। इसके अलावा वृद्धाश्रम सूरजपुर, गणेशपुर बाजार, थाना परिसर चांदनी, थाना परिसर प्रेमनगर सहित ग्राम बारगीडीह, बड़सरा, डुमरिया, दवाना, कुरुवां, केवड़ा और हर्राटिकरा में भी जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेल्थ वर्कर रामलाल यादव एवं पैरालीगल वॉलेंटियर सत्य नारायण ने कहा कि तंबाकू का सेवन समाज और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि आकर्षक विज्ञापनों के कारण युवा वर्ग तेजी से तंबाकू उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहा है, जबकि इन उत्पादों के पैकेट पर स्पष्ट रूप से चेतावनी अंकित रहती है कि तंबाकू सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है।
वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू का सेवन चाहे धूम्रपान के रूप में हो या गुटखा, खैनी एवं जर्दा जैसे चबाने वाले उत्पादों के रूप में, यह शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचाता है तथा मुख, गला और पेट के कैंसर, श्वसन तंत्र संबंधी रोगों एवं फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का कारण बनता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश देते हुए बताया गया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के बल पर किसी भी प्रकार की नशे की आदत छोड़ी जा सकती है। साथ ही तंबाकू पर होने वाले अनावश्यक खर्च को बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश करने की अपील की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलाल यादव, सत्य नारायण, उमेश कुमार राजवाड़े, कृष्णकांत कुशवाहा, अविनाश राजवाड़े सहित सबरी सेवा संस्थान, स्वास्थ्य विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिला समूह एवं युवा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
शासकीय उचित मूल्य दुकान पेंड्रावन के वितरण प्रतिशत के संबंध में जांच कर खाद्य निरीक्षक पिथौरा ने बताया कि ।म्च्क्ै.ब्ळ पोर्टल के अनुसार 29 मई 2026 ...
तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 31 म...
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में तम्बाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट...
छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी का सीजन शुरू होते ही राज्य सरकार द्वारा किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्र...