महासमुंद (वीएनएस)। शासकीय उचित मूल्य दुकान पेंड्रावन के वितरण प्रतिशत के संबंध में जांच कर खाद्य निरीक्षक पिथौरा ने बताया कि ।म्च्क्ै.ब्ळ पोर्टल के अनुसार 29 मई 2026 को उक्त दुकान का वितरण प्रतिशत 32.33 प्रतिशत दर्ज था। जांच के दौरान यह पाया गया कि दुकान संचालन एजेंसी राधा कृष्णा महिला खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्या., जामजुड़ा द्वारा माह अप्रैल से जून 2026 के लिए 3 माह का एकमुश्त चावल वितरण तथा माह अप्रैल की अन्य सामग्रियों का वितरण निर्धारित समयावधि में नहीं किया जा रहा था। जांच 7 मई 2026 तक 529 राशन कार्डों में से केवल 104 कार्डधारकों (19.66 प्रतिशत) को ही सामग्री वितरित की गई थी तथा 28 अप्रैल 2026 के बाद वितरण कार्य बंद पाया गया।
खाद्य निरीक्षक पिथौरा ने बताया कि दुकान संचालन एजेंसी को कई बार निर्देशित एवं आदेशित किए जाने के बावजूद वितरण व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर हितग्राहियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिथौरा को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके आधार पर दुकान का आबंटन प्राधिकार निलंबित कर शासकीय उचित मूल्य दुकान पेंड्रावन को अस्थायी रूप से शासकीय उचित मूल्य दुकान कुम्हारीमुड़ा, संचालन एजेंसी जय बजरंग किसान महिला स्व सहायता समूह, भुरकोनी से संबद्ध किया गया। हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समयाभाव को देखते हुए पेंड्रावन के राशन कार्डधारकों को आसपास की दुकानों से भी सामग्री वितरण की व्यवस्था की गई। इसके तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान ढोढरकसा से 52 कार्ड, देवरी से 20 कार्ड, मोहगांव से 51 कार्ड तथा ढाबाखार से 87 कार्डों को सामग्री वितरण पूर्ण कराया गया। शेष पात्र हितग्राहियों को पेंड्रावन दुकान से ही खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया गया।
तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 31 म...
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में तम्बाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट...
छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी का सीजन शुरू होते ही राज्य सरकार द्वारा किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्र...
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सूरजपुर की पहल पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पूरे जिले में व्यापक नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान चला...