मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: पीएम मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की साथी

Posted On:- 2026-06-02




रायपुर (वीएनएस)। मातृत्व का सफर हर महिला के लिए भावनाओं, जिम्मेदारियों और नए सपनों से भरा होता है। इस महत्वपूर्ण दौर में यदि समय पर सहयोग और सुरक्षा का साथ मिल जाए, तो यह अनुभव और भी सुखद बन जाता है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऐसी ही एक संवेदनशील पहल है, जो गर्भवती एवं धात्री माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य, पोषण और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित कर रही है।

महासमुंद जिला के महासमुन्द नगर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी श्रीमती पदमनी यादव के जीवन में यह योजना नई उम्मीद लेकर आई। गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती शीला प्रधान ने उन्हें योजना की जानकारी दी। पंजीयन के बाद प्रथम संतान के जन्म पर उन्हें 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य परीक्षण तथा शिशु की आवश्यक जरूरतों को पूरा किया। श्रीमती पदमनी बताती हैं कि इस सहयोग ने उन्हें मातृत्व के दौरान आर्थिक चिंताओं से राहत दी और बच्चे की बेहतर परवरिश का आत्मविश्वास प्रदान किया।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 की श्रीमती मधु यादव को भी योजना से महत्वपूर्ण सहायता मिली। पहले बच्चे के जन्म पर 5 हजार रुपये तथा बेटी के जन्म के बाद 6 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त होने से उन्हें मातृत्व संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिली। श्रीमती मधु कहती हैं कि योजना से मिले सहयोग ने उनके परिवार को संबल दिया और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने का अवसर प्रदान किया।

आज दोनों माताएं अपने बच्चों की बेहतर देखभाल कर रही हैं और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का महत्वपूर्ण आधार मानती हैं। उनका कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि मातृत्व के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है।

महासमुंद शहरी क्षेत्र में अब तक 321 हितग्राही महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि जिले में 27 हजार से अधिक महिलाएं इससे लाभान्वित हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवारों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है।

योजना से लाभान्वित श्रीमती पदमनी और श्रीमती मधु ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री साय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके जीवन में खुशियों और आत्मविश्वास की नई रोशनी लेकर आई है।



Related News
thumb

जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने दी जान, सड़क हादसे के बाद थे तना...

कांकेर में जेल से छूटने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने गौठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली


thumb

कार्य में लापरवाही, ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव निलंबित

जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव अतुल कुमार दिवाकर द्वारा अपने शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर सीईओ जि...


thumb

ट्रेनिंग के बाद 60 SI की पदस्थापना, इन थानों में हुई नियुक्ति...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उप निरीक्षक (SI) मिले हैं। बेसिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद इन अधिकारियों को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए शहर क...


thumb

रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ स्वीकृत

जल संसाधन विभाग द्वारा सुकमा जिले के विकासखण्ड सुकमा के अंतर्गत रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1 करोड़ 16 लाख 6 हजार रुपये की प्रशासकीय ...


thumb

तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में कार्रवाई, दो वनकर्मी निलंबित

जिले के ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में 25 मई को हुए अग्निकांड मामले में वन विभाग ने दो वनकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित...