जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां पहुंचने वाले जरूरतमंदों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज मंगलवार को सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे दो दिव्यांगजनों को तत्काल बैटरी चलित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। ग्राम चंद्रपुर, तहसील पत्थलगांव निवासी त्रिनाथ पैकरा तथा ग्राम घुघरी, तहसील बगीचा निवासी फूल सुंदरी बाई को बैटरी संचालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई।
ट्राई साइकिल मिलने से दोनों दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास की नई चमक देखने को मिली। उन्होंने कहा कि अब उन्हें दैनिक कार्यों और आवागमन में काफी सुविधा होगी। दोनों हितग्राहियों ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की पहल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है तथा सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की भावना मजबूत हो रही है।जनसेवा और त्वरित समाधान के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया, जरूरतमंदों के लिए आशा और विश्वास का केंद्र बन गया है।
अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्...
जिले के ग्राम इचकेला में 28 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित वुमेन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का रोमांचक समापन हुआ। महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने...
खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले के किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई ह...
जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 3.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 4.3 मिमी होती है। बीते दिवस ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवचरण ग्राम रायकोना निवासी को ज...