पोषक तत्वों से भरपूर आंवला का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार यह एक सुपरफूड है जो कई बीमारियों से आपका बचाव करता है। लेकिन गर्मियों के मौसम में आंवला खाने का सही तरीका क्या है? इसकी तासीर क्या है? चलिए हम आपको बताते हैं
आयुर्वेद के अनुसार, आंवला की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में कर सकते हैं। दरअसल, यह एक ऐसा सुपरफूड जिसका सेवन आप साल के बारह महीने कर सकते हैं। यह पित्त, कफ और वात को संतुलित करता है। पित्त दोष अक्सर गर्मियों में बढ़ जाता है, जिससे एसिडिटी, त्वचा पर चकत्ते और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन इसका खट्टा स्वाद पित्त दोष को कम करने में प्रभावकारी है।
पाचन करता है बेहतर: गर्मी के मौसम में ज़्यादातर लोगों का डाइजेशन खराब हो जाता है। लेकिन, अगर आप आंवला का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन को दुरुस्त कर सकता है। दरअसल, आंवला पेट के एसिड को बैलेंस करता है, जिससे एसिडिटी और ब्लोटिंग नैचुरली कंट्रोल होता है।
स्किन और बालों की हेल्थ: धूप, धूल और गर्मी की वजह से बालों और स्किन की हालत बेहद खराब हो जाती है।ऐसे में अगर आप इस मौसम में आंवला खाते हैं तो इससे कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे स्किन डैमेज होने से बचती है और हेयर जड़ों से मजबूत होता है।
आप आंवला का इस्तेमाल जूस, चटनी और अचार जे रूप में कर सकते हैं। लेकिन अगर आप खाली पेट कच्चे आंवला का जूस पी रहे हैं तो इससे आपकी सेहत को ज़्यादा फायदा होगा।
करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में पाए जा...
पोषक तत्वों से भरपूर खीरा सलाद के तौर पर ज्यादा सेवन किया जाता है। इसमें लगभग 95% पानी होता है, विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम औ...
हाई यूरिक की समस्या समय के साथ बेहद गंभीर रूप लेनी लगती है। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती कि जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है तो इसकी पथरियां आपकी कि...
खाना का सीधा और सबसे पहले असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हम जो भी खाते हैं वो पेट में जाकर पूरे शरीर में पहुंचता है। इसलिए खानपान पर सबसे ज्यादा ध्यान...
गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में कई तरह के फल नज़र आने लगते हैं। इन्हीं फलों में से एक है गहरे बैंगनी रंग के छोटे-छोटे जामुन। स्वाद में खट्टा-मी...
डायबिटीज एक बहुत कॉमन बीमारी बन चुकी है। ये बीमारी बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों में भी काफी आम होती जा रही है। इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्र...