नई दिल्ली (वीएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश खुशकिस्मत है कि भारत माता ने ऐसे बेटे को जन्म दिया, जिनका नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। शाहनवाज हुसैन ने कहा, पीएम मोदी ने इतिहास रच दिया है और जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड 10 जून को औपचारिक रूप से टूट जाएगा। उन्होंने कहा, पीएम मोदी लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे और उम्मीद है कि वह सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 2029 और 2034 में भी वे चुनाव जीतेंगे और देश की सेवा करते रहेंगे, क्योंकि उनके लिए देश ही सब कुछ है।
भाजपा नेता ने पिछले 12 वर्षों में देश में हुए बदलावों पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता में भारत ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की की है। विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। 140 करोड़ भारतीयों को गर्व है कि उन्हें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो निरंतर देश का मान बढ़ा रहे हैं।
शाहनवाज हुसैन ने विपक्षी इंडिया अलायंस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह गठबंधन पहले ही खत्म हो चुका है। जब यह बना भी था, उससे पहले नीतीश कुमार अलग हो गए थे। इसके बाद ममता बनर्जी ने अलग चुनाव लड़ा, कम्युनिस्ट पार्टियां अलग रहीं और अरविंद केजरीवाल भी अलग लड़े।
उन्होंने कहा, इंडिया अलायंस सिर्फ नाम का है। वे केवल भाजपा से जलन के कारण एक साथ आते हैं, लेकिन बाद में आपस में ही लड़ने लगते हैं। अभी हालत यह है कि डीएमके भी उनके साथ बैठने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि दिन-प्रतिदिन कांग्रेस का संगठन कमजोर होता जा रहा है। पार्टी में नेता एक-दूसरे से विश्वास खो चुके हैं और आपस में पसंद नहीं करते। इंडिया अलायंस के दल एक साथ बैठने को भी तैयार नहीं हैं।
भारत और ग्रीस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श (फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन) के 14वें दौर की बैठक में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ...
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की प्रक्रिया तब आगे बढ़ती है, जब जनता अच्छे लोगों को चुनती है। माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों...
खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में हुई हिंसा और कथित फायरिंग मामले में बिहार के चर्चित शिक्षक एवं संस्थान के संस्थापक खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सरे...
भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में सबसे अधिक चर्चा देबाशीष सामंतराय के नाम को लेकर हुई। सामंतराय ने हाल ही में बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा का...
खबरों के मुताबिक, टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को बहरामपुर लोकसभा सीट खाली करने के लिए कहा जा सकता है