भारत-ग्रीस ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई

Posted On:- 2026-06-06




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत और ग्रीस ने नई दिल्ली में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श (फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन) के 14वें दौर की बैठक में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर भी सहमति जताई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज और ग्रीस की ओर से राजनीतिक मामलों के महानिदेशक एंड्रियास फ्रिगानास ने की।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने राजनीतिक और रक्षा संबंधों, व्यापार एवं निवेश, सांस्कृतिक सहयोग तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने माना कि इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने से भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।

भारत और ग्रीस ने क्षेत्रीय तथा वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस की मुलाकात एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुई थी। दोनों नेताओं ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करते हुए व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, पर्यटन, संस्कृति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) समेत उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी।

बैठक में विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) के माध्यम से कनेक्टिविटी बढ़ाने और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द लागू करने पर भी जोर दिया गया था।



Related News
thumb

10 जून को टूटेगा नेहरू का रिकॉर्ड : शाहनवाज हुसैन

भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश खुशकिस्मत है कि भारत माता ने ऐसे बेटे को जन्म दिय...


thumb

माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा: सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की प्रक्रिया तब आगे बढ़ती है, जब जनता अच्छे लोगों को चुनती है। माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों...


thumb

खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में हुई हिंसा और कथित फायरिंग मामले में बिहार के चर्चित शिक्षक एवं संस्थान के संस्थापक खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सरे...


thumb

राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी के जरिये बीजेपी ने सामाजिक और कांग्रेस ने ...

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में सबसे अधिक चर्चा देबाशीष सामंतराय के नाम को लेकर हुई। सामंतराय ने हाल ही में बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा का...


thumb

बंगाल में हार के बाद ममता का नया गेम प्लान? यूसुफ पठान की सीट से लड...

खबरों के मुताबिक, टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को बहरामपुर लोकसभा सीट खाली करने के लिए कहा जा सकता है