आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



डंपर ने कावड़ियों को कुचला : 6 की मौत, चालक गिरफ्तार

Posted On:- 2022-07-23




हाथरस (वीएनएस)। यूपी के हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30  बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से  घायल हो गए। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने मृतकों के शवों को उनके घर भिजवा दिया। वहीं जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया की आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जाता है कि यह सभी गंगाजल लेकर  हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़  मौके पर आ गए। बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

हताहत लोग...
नरेश, पुत्र रामनाथ उमर  
रमेश, पुत्र नत्था सिंह  
रणवीर सिंह, पुत्र अमर सिंह
जबर सिंह, पुत्र सुल्तान सिंह
विकाश पुत्र, प्रभु दयाल ( आगरा पहुंचने पर मृत्यु)
एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।



Related News
thumb

ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह कोगिरफ्तार कर लिया है। करीबन 11 घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आप सांस...



thumb

काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन साल का एक मासूम गंभी...


thumb

ओबीसी कोटा को खतरे में डाले बिना मराठों को आरक्षण दें : तटकरे

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) के अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने स्पष्ट किया कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण प...


thumb

बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

राजस्थान के दौसा में पुलिस ने चार ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है. जो दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर होंडा सिटी कार से भेड़-बकरियों की चोरी करते थे.


thumb

भारत के रक्त में है सेवा भाव :भैया जी जोशी

संत ईश्वर सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी ने कहा कि एक कालखंड ऐसा था, जब लोग सम्मान के लिये काम करत...