मुंबई (वीएनएस)। राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर इस साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में से एक, 'पेद्दि' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा तूफान ला दिया है। इसके ब्लॉकबस्टर गानों, दमदार प्रमोशनल कैंपेन और हर तरफ तारीफें बटोरने वाले ट्रेलर की वजह से महीनों से जो गजब का माहौल बना हुआ था, उसके बाद जब यह फिल्म थिएटर्स में आई तो इसे दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त और धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला।
इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक अपने नाम दर्ज कराने के बाद, 'पेद्दि' ने पूरे वीकेंड में अपनी इसी शानदार रफ्तार को बनाए रखा। सभी मार्केट्स के सिनेमाघरों में अपना दबदबा कायम करते हुए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की निर्विवाद चैंपियन बनकर उभरी है। महज चार दिनों के भीतर, इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹292.5 करोड़ का भारी-भरकम ग्रॉस कलेक्शन कर के सबको चौंका दिया है। बेहतरीन रिव्यूज, दर्शकों के शानदार वर्ड-ऑफ-माउथ (तारीफों) और थिएटर्स में फैंस के जश्न के दम पर 'पेद्दि' की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है, जो यह साफ इशारा करती है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने वाली है।
https://www.instagram.com/p/DZUD4WDT9hw/?igsh=MXQxMHpwdjF1dXl3Mw%3D%3D
"बॉक्स ऑफिस चैंपियन #PEDDI के लिए ब्लॉकबस्टर पहला वीकेंड!
#Peddi ने 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 292.5 करोड़+ का धमाकेदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है
अपनी टिकटें अभी बुक करें! "
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'पेद्दि' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म के स्केल और इसके इम्पैक्ट को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं। इस फिल्म का निर्माण 'वृद्धि सिनेमाज' के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने किया है, जिसमें 'मैत्री मूवी मेकर्स', 'सुकुमार राइटिंग्स' और 'IVY एंटरटेनमेंट' ने सहयोग किया है, जबकि इसके को-प्रोड्यूसर ईशान सक्सेना हैं।
साल 2020 में शुरू हुई 'IVY एंटरटेनमेंट' ने भारत में फिल्म राइट्स खरीदने और एक बेहतरीन प्रोडक्शन हाउस के रूप में बहुत कम समय में अपनी एक मजबूत पहचान बना ली है। यह कंपनी लगातार प्रीमियम आईपी (IP) और फिल्म राइट्स की एक बड़ी लिस्ट तैयार कर रही है, साथ ही क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउसेस को बढ़ावा दे रही है ताकि वे ऐसी शानदार फिल्में बना सकें जो दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छू लें।
यह फिल्म एक बेहद मजबूत और कड़क टेक्निकल टीम से भी लैस है, जिसमें ऑस्कर विनर ए. आर. रहमान का शानदार संगीत, आर. रत्नावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन, नवीन नूली की एडिटिंग और वी. वाई. प्रवीण कुमार का एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन शामिल है, जो इस फिल्म को विजुअली और टेक्निकली बहुत ग्रैंड बनाते हैं।
'धुरंधर', 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' की छप्परफाड़ कामयाबी के बाद, अब 'जियो स्टूडियोज' नॉर्थ इंडिया में 'पेद्दि' को रिलीज करने की जिम्मेदारी संभाल रहा है। यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म 'गवर्नर' भारत के इतिहास के उस दौर को दिखाती है, जब देश एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा था
महीनों तक सोशल मीडिया और फैंस के बीच भारी बज (चर्चा) बनाए रखने के बाद, भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक राम चरण स्टारर 'पेद्दि...
अल्लू अर्जुन आज भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार्स में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग देश की सीमाओं को पार कर दुनिया भर में फैली हुई है।
बॉलीवुड अक्सर प्रेरणा के लिए साहित्य का सहारा लेता रहा है, लेकिन इसकी कुछ सबसे मशहूर फिल्में थिएटर की दुनिया से भी काफी प्रेरित रही हैं।
फिल्म निर्माता और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया है।