कोरबा (वीएनएस)। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 06 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जिले के विद्यार्थी 15 जून 2026 तक विद्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु विद्यार्थी अपने विद्यालय, संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा जिला स्तर पर कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा व कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा से संपर्क कर सकते हैं।
राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात एक प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया।
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्र...
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों के लिए “स्वसक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण” विषय प...
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना) के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में ...
जिला कार्यालय में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में राहत एवं पुनर्वास, सड़क सुरक्षा तथा नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) से संबंधित मह...