भाठागांव ओवरब्रिज के पास फटी मेन पाइपलाइन, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

Posted On:- 2026-06-10




रायपुर (वीएनएस)।  राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात एक प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मुख्य मार्ग सहित आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जानकारी के अनुसार यह पाइपलाइन शहर की विभिन्न पानी टंकियों तक जलापूर्ति पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण लाइन है। पाइप फटने के बाद तेज बहाव के कारण सड़क पर पानी भर गया और वाहन चालकों व राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हुई। वेदही अस्पताल की गली सहित आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली।


स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और निगम प्रशासन को दी गई थी, लेकिन देर रात तक मरम्मत दल मौके पर नहीं पहुंचा। इससे पानी की बर्बादी लगातार होती रही और समस्या बढ़ती गई।


पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।



Related News
thumb

रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून को नहीं मिलेगा शाम का पानी

राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून की शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 ...


thumb

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश और आंधी ...

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत तेज हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है।



thumb

निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्र...


thumb

यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों के लिए “स्वसक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण” विषय प...