छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट

Posted On:- 2026-06-10




रायपुर (वीएनएस)।  छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत तेज हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं राजधानी रायपुर में देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को शंकरगढ़, मंदिर हसौद और खरोरा में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में जबकि सबसे कम 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।


मौसम विभाग ने राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, महासमुंद, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।



Related News
thumb

रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून को नहीं मिलेगा शाम का पानी

राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून की शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 ...



thumb

भाठागांव ओवरब्रिज के पास फटी मेन पाइपलाइन, सड़क पर बहा हजारों लीटर ...

राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात एक प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया।


thumb

निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्र...


thumb

यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों के लिए “स्वसक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण” विषय प...