क्यूबा को मानवीय सहायता देता रहेगा मेक्सिको: राष्ट्रपति शीनबाम

Posted On:- 2026-06-10




मेक्सिको सिटी (वीएनएस)। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने एक बार फिर कहा है कि उनकी सरकार क्यूबा को मानवीय सहायता देना जारी रखेगी। उनका कहना है कि क्यूबा इस समय कठिन हालात का सामना कर रहा है और उसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की एकजुटता और सहयोग की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार, अपने रोजाना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीनबाम ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग और एकजुटता के रिश्तों के तहत मेक्सिको हर तरह की मदद भेजता रहेगा। उन्होंने कहा, हम हर तरह की सहायता भेजते रहे हैं और क्यूबा की जनता के लिए आगे भी सहायता भेजते रहेंगे। शीनबाम ने कहा कि मेक्सिको अपनी पूरी क्षमता के अनुसार क्यूबा का समर्थन करता रहेगा, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका क्यूबा पर छह दशक से भी अधिक समय से लागू अपने प्रतिबंधों को और सख्त कर रहा है।

उन्होंने कहा क‍ि यह एकजुटता का मामला है। मेक्सिको के लोगों ने हमेशा ऐसा किया है और हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे, क्योंकि यह एक ऐसा देश है जिसे इसकी जरूरत है। इससे पहले मई में भी राष्ट्रपति शीनबाम ने देशों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन किया था और क्यूबा के पूर्व नेता राउल कास्त्रो के खिलाफ अमेरिका की ओर से आपराधिक आरोप लगाए जाने पर असहमति जताई थी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 30 साल पहले हुई किसी घटना के लिए अब किसी पर आरोप लगाने का क्या मतलब है?

हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग ने राउल कास्त्रो के खिलाफ एक अभियोग दायर किया है। आरोप है कि 1996 में क्यूबा-अमेरिकी निर्वासित संगठन 'ब्रदर्स टू द रेस्क्यू' के दो विमानों को मार गिराने की घटना में उनकी भूमिका थी। 94 वर्षीय कास्त्रो उस समय क्यूबा की क्रांतिकारी सशस्त्र सेनाओं के मंत्री थे। क्यूबा सरकार के अनुसार, उन विमानों ने कई बार क्यूबा के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था और पहले दी गई चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया था। इसलिए क्यूबा के पास आत्मरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

शीनबाम ने यह भी कहा कि अमेरिका अक्सर मादक पदार्थों की तस्करी के मुद्दे को दूसरे देशों के मामलों में हस्तक्षेप करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल करता रहा है, और मेक्सिको इस सोच से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि मेक्सिको को इतिहास को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के साथ जहां संभव हो, सहयोग जारी रखना चाहिए।



Related News
thumb

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 28 लाख करोड़ रुपये देने की बात ठुकराई, कहा...

ईरान के साथ समझौते पर सहमति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन दावों का खंडन किया है, जिसमें ईरान को पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर...


thumb

भारत "एक ज़्यादा टिकाऊ और समृद्ध ग्रह के लिए सामूहिक प्रयासों" को आ...

फ्रांस 15 से 17 जून तक होने वाले 52वें G7 शिखर सम्मेलन का मेज़बान देश है। दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह 'G7' में फ्रांस, अमेरिका, जर्...


thumb

ईरान से समझौते की खबरों के बीच इराकी पीएम को व्हाइट हाउस का न्योता

ईरान के साथ संघर्ष को विराम देने को लेकर इ-हस्ताक्षर हो गए हैं। 19 जून को जिनेवा में इस पर मुहर लगेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस डील ...


thumb

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने मैक्रों से की मुलाकात

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर लूला ने सोमवार को फ्रांस क...


thumb

अब यूरोप में भी 'मेक इन इंडिया की गूंज, स्लोवाकिया के साथ रक्षा क्ष...

दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का ज़िक्र करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग, आपसी भरोसे और साझा रणनीतिक सोच के ऊँचे स...


thumb

ईरान और अमेरिका सभी मोर्चों पर युद्धविराम और नौसैनिक नाकेबंदी हटाने...

अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाएगा। इसके साथ ही, लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध और सैन्य अभियानों को तुरंत और स्थायी रूप से खत्म होंगे।