ईरान और अमेरिका सभी मोर्चों पर युद्धविराम और नौसैनिक नाकेबंदी हटाने पर सहमत

Posted On:- 2026-06-15




तेहरान (वीएनएस)। अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाएगा। इसके साथ ही, लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध और सैन्य अभियानों को तुरंत और स्थायी रूप से खत्म होंगे। अमेरिका के साथ शांति समझौते के बाद ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने यह जानकारी दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'तस्नीम' ने कहा है, ईरान और अमेरिका 19 जून को स्विट्जरलैंड में शांति समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर करेंगे। तस्नीम ने एक सूत्र के हवाले से यह भी कहा कि स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर समारोह के बाद होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलेगा। इसी बीच, ईरान के सरकारी टीवी चैनल आईआरआईबी ने भी काजेम गरीबाबादी के हवाले से कहा, अपने परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों को हटाने को लेकर अमेरिका के साथ 60 दिनों की बातचीत की प्रक्रिया में ईरान का शामिल होना, अमेरिका की ओर से अपने शुरुआती वादों को पूरा करने पर निर्भर करेगा। इन वादों की पुष्टि तेहरान की ओर से अभी से लेकर हस्ताक्षर समारोह तक की जाएगी।

इससे पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर घोषणा की कि गहन बातचीत के बाद अमेरिका और ईरान शांति समझौते पर सहमत हो गए हैं। शरीफ ने कहा कि दोनों पक्षों ने लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तुरंत और स्थायी रूप से खत्म करने की घोषणा की है और मध्यस्थ इस सप्ताह कई बैठकों का आयोजन करेंगे, ताकि समझौते को लागू करने की तैयारी की जा सके।

इसके बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि अमेरिका-ईरान शांति समझौता पूरा हो गया है और उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और ईरानी बंदरगाहों के खिलाफ अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी दे दी है।

हालांकि, इजराइल की समाचार साइट 'मारिव' ने इजरायली सूत्रों के हवाले से कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत में नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल 'अमेरिका-ईरान समझौते में लेबनान से जुड़ी शर्त के लिए खुद को बाध्य नहीं मानता है।



Related News
thumb

अब यूरोप में भी 'मेक इन इंडिया की गूंज, स्लोवाकिया के साथ रक्षा क्ष...

दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का ज़िक्र करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग, आपसी भरोसे और साझा रणनीतिक सोच के ऊँचे स...


thumb

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे स्लोवाकिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (स्थानीय समयानुसार) को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे। स्लोवाक के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने ग्रैंड ...


thumb

राष्ट्रपति मैक्रोंने माना भारत का लोहा, बोले- भारतीय स्टार्टअप अब द...

फ्रांस के नीस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसका लक्ष्य वैश्विक स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को एक...


thumb

फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' का भव्य आगाज, पीएम मोदी बोले- हमारी 'स...

फ्रांस के नीस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-फ्रांस के मजबूत संबंधों को साझा विजन पर आधारित ब...


thumb

फ्रांस ने G-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को क्यों किया आ...

।फ्रांस में अगले हफ्ते G-7 देशों का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मेजबान फ्रांस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आम...