राष्ट्रपति मैक्रोंने माना भारत का लोहा, बोले- भारतीय स्टार्टअप अब दुनिया पर छाएंगे

Posted On:- 2026-06-14




,नीस(वीएनएस)।फ्रांस के नीस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसका लक्ष्य वैश्विक स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को एक मंच देना है। मैक्रों ने भारत की इनोवेशन क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया भारत के साथ साझेदारी करने को उत्सुक है और उन्होंने चंद्रयान-3 को भारत की स्पेस पावर का प्रतीक बताया।

फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिलकर 'भारत इनोवेट्स' (Bharat Innovates) कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया। इस खास इवेंट में भारत, फ्रांस और दुनिया के कई अन्य देशों के बड़े-बड़े स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और वेंचर कैपिटल फंड्स एक मंच पर एक साथ आए हैं। इसका मकसद ग्लोबल लेवल पर नई तकनीकों और बिजनेस आइडियाज को मिलकर बढ़ावा देना है।

राष्ट्रपति मैक्रों बोले- सवाल यह था कि भारत के साथ कौन पार्टनरशिप करेगा

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मैक्रों ने अपने भाषण में कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीस में आपका स्वागत करना हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है। कुछ महीने पहले, हमने मुंबई में मिलकर 'फ्रांस-भारत इनोवेशन वर्ष' की शुरुआत की थी। दुनिया में सवाल यह नहीं था कि क्या भारत इनोवेशन कर रहा है, बल्कि सवाल यह था कि भारत के साथ मिलकर इस पार्टनरशिप में कौन इनोवेशन करेगा।"

पीएम मोदी के नाम दर्ज हुए रिकॉर्ड पर दी बधाई

राष्ट्रपति मैक्रों ने हाल ही में देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा, "आजादी के बाद से आप भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह एक बहुत लंबा सफर रहा है, जो आपके दृढ़ संकल्प, अटूट संकल्प और आपके देश की ताकत को दिखाता है। यह वाकई में एक शानदार और उल्लेखनीय उपलब्धि है; इसलिए हमारे बीच आपकी मौजूदगी पर हमें बहुत गर्व है।"

चंद्रयान-3' की सफलता और भारत के स्पेस पावर की तारीफ

फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत की वैज्ञानिक ताकत का लोहा मानते हुए 'चंद्रयान-3' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत आज रिसर्च और इनोवेशन के दम पर ग्लोबल इनोवेशन में सबसे आगे खड़ा है। अगर भारत की ताकत का कोई सबसे अच्छा उदाहरण देना हो, तो वह उसका स्पेस सेक्टर है। चंद्रयान-3 मिशन के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की ऐतिहासिक उपलब्धि भारत ने रिकॉर्ड समय में हासिल की, जो पूरी दुनिया के सामने भारत की ताकत और उसकी इनोवेशन क्षमता की मिसाल है।






   




Related News
thumb

फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' का भव्य आगाज, पीएम मोदी बोले- हमारी 'स...

फ्रांस के नीस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-फ्रांस के मजबूत संबंधों को साझा विजन पर आधारित ब...


thumb

फ्रांस ने G-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को क्यों किया आ...

।फ्रांस में अगले हफ्ते G-7 देशों का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मेजबान फ्रांस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आम...


thumb

ट्रंप ने होर्मुज में गुप्त रास्ते से तेल ढुलाई का खुलासा किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ तनाव के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।


thumb

क्यूबा को मानवीय सहायता देता रहेगा मेक्सिको: राष्ट्रपति शीनबाम

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने एक बार फिर कहा है कि उनकी सरकार क्यूबा को मानवीय सहायता देना जारी रखेगी। उनका कहना है कि क्यूबा इस समय कठ...


thumb

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ढहीं, सुनामी की चेतावनी

फिलीपींस के कुछ इलाकों में सोमवार तड़के जोरदार भूकंप आया, जिससे लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है।