जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, 11 जून को होगी सुनवाई

Posted On:- 2026-06-10




नई दिल्ली (वीएनएस)। 200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया था। जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी याचिका सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करते हुए ट्रायल कोर्ट के निर्णय को रद्द करने की मांग की। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों और आरोप तय करने के फैसले में कई कानूनी खामियां हैं, जिनकी दोबारा समीक्षा की जरूरत है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सहमति जताई है। अदालत ने कहा कि इस याचिका पर 11 जून को सुनवाई की जाएगी। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एएस चंदुरकर की पीठ ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग पर विचार करते हुए तारीख तय की।

बता दें कि यह मामला 200 करोड़ रुपए के कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच पिछले कुछ समय से चल रही है। इसी केस के संबंध में ट्रायल कोर्ट ने हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था, जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में अब इस बात पर विचार किया जाएगा कि ट्रायल कोर्ट का आदेश सही था या नहीं और क्या इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को उसी आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

फिलहाल, अदालत ने याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है, और 11 जून को इस पर विस्तार से सुनवाई होगी। इससे पहले 3 जून को अभिनेत्री इसी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। यह मामला हाई-प्रोफाइल ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि जेल में रहते हुए उसने एक बड़े कारोबारी की पत्नी से करीब 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली की थी।

जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि इस वसूली से मिले पैसों का एक बड़ा हिस्सा सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार पर खर्च किया। आरोपों के अनुसार, सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे उपहार भी दिए थे, जिनमें लग्जरी कारें, ब्रांडेड हैंडबैग, महंगे गहने और कुछ कीमती पालतू जानवर शामिल थे।




Related News
thumb

पीएम मोदी के पोस्ट में गूंजी AA23 की धुन, फिर चर्चा के केंद्र में आ...

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म AA23 की थीम म्यूजिक बनी है, जिसकी झलक प्रधा...


thumb

20 साल से रोजाना योगासन कर रहीं जूही चावला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार कई क्षेत्रों की हस्तियों के प्रेरणादायक वीडियोज शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में ...


thumb

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।


thumb

‘गोलू’ की वापसी को लेकर उत्साहित हैं श्वेता त्रिपाठी, ‘मिर्जापुर: द...

अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'मिर्जापुर' ने भारत की सबसे सफल और मशहूर ओटीटी फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है


thumb

मनोज बाजपेयी स्टारर 'गवर्नर' के लिए स्पेशल ऑफर: एक टिकट खरीदें दूसर...

मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर, जिसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर...


thumb

'लगान' के 25 साल: पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ता...

आइकॉनिक फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, आमिर खान ने एक स्पेशल गेट-टुगेदर होस्ट किया, जिसमें डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और फिल्म ...