सड़क दुर्घटनाओं को रोकने संयुक्त टीम द्वारा चिन्हित ब्लैकस्पॉट का निरीक्षण

Posted On:- 2026-06-10




महासमुंद (वीएनएस)। सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं।

जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में आज परिवहन विभाग, नेशनल हाईवे, यातायात पुलिस एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम द्वारा जिले में चिन्हित ब्लैकस्पॉट्स का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं के कारणों, सड़क की भौतिक स्थिति, संकेतकों की उपलब्धता, दृश्यता संबंधी समस्याओं एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

संयुक्त दल द्वारा ब्लैकस्पॉट्स के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों की पहचान करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक संकेतक, चेतावनी बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, सड़क मरम्मत एवं अन्य सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने कहा गया।




Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...