भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से किसान प्रकाश को मिला आर्थिक सहारा

Posted On:- 2026-06-10




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। ऐसी ही एक योजना भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना है, जिसका लाभ प्राप्त कर जिले के ग्राम मालगांव निवासी प्रकाश शांडिल्य अपने परिवार का जीवन-यापन कर रहे हैं।

किसान शांडिल्य ने बताया कि वह भूमिहीन कृषक हैं और स्वयं की कृषि भूमि नहीं होने के कारण मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। राज्य शासन द्वारा संचालित भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत अब उन्हें प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। इस राशि का उपयोग वे अन्य किसानों की भूमि को अधिया (बंटाई) पर लेकर खेती करने में करते हैं।

उन्होंने बताया कि योजना से प्राप्त सहायता के कारण उन्हें खेती करने का अवसर मिला है, जिससे अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। प्रकाश शांडिल्य ने कहा कि शासन की यह सहायता उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए संबल बनकर उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार कर रही है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...