नदी पार कर नुगुर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, ग्रामीणों से सीधा संवाद

Posted On:- 2026-06-10




बीजापुर (वीएनएस)। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखंड के नुगुर गांव (हुर्रगुवाली पंचायत) में कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी समीक्षा की। विशेष बात यह रही कि अधिकारियों ने गांव तक पहुंचने के लिए नदी को पैदल पार किया, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ग्रामीणों की चौपाल में सुनी गई समस्याएं- गांव में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, आवास, धान खरीदी, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। कलेक्टर विश्वदीप ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश- दौरे के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

धान खरीदी और उपार्जन केन्द्र निर्माण पर हुई चर्चा- ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केतूलनार में धान खरीदी केंद्र हेतु दान उपार्जन केन्द्र के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में नदी के इस पार से प्रशासन द्वारा धान उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ। किसानों को बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह देते हुए अधिकारियों ने कहा कि धान को समर्थन मूल्य पर ही बेचें। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से शासन द्वारा किए जाने वाले भुगतान की जानकारी दी गई।

कृषि और तकनीकी नवाचारों का लिया जायजा- अधिकारियों ने सोलर ड्यूल पंप का अवलोकन किया तथा किसानों को समय पर उर्वरक उठाव और एग्रीस्टैक पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

स्कूल और आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण- दौरे के दौरान स्कूल भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं तथा आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने शिक्षा एवं पोषण सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

आवास, शौचालय और आजीविका गतिविधियों पर जोर- ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना ( PMAY ) के सर्वे में शामिल होकर पात्रता अनुसार मकान निर्माण कराने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, मनरेगा के तहत डबरी निर्माण तथा गाय शेड निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सूअर पालन, बकरी पालन तथा अन्य आजीविका गतिविधियों को अपनाकर आय बढ़ाने का आह्वान किया और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।

प्रशासन को अपने बीच पाकर बढ़ा ग्रामीणों का आत्मविश्वास- कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। ग्रामीणों ने बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। कलेक्टर विश्वदीप ने सभी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने तथा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के समुचित विस्तार के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। “शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।” -कलेक्टर विश्वदीप




Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...