खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरक-बीज का पर्याप्त भंडार, किसानों को समय पर मिल रही सामग्री

Posted On:- 2026-06-10




बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर विश्वदीप के निर्देशानुसार खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले की सहकारी समितियों में उन्नत प्रमाणित बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसानों को खेती के लिए आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने हेतु समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक और बीज का भंडारण किया गया है तथा वितरण कार्य निरंतर जारी है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में उर्वरक की कुल मांग 4665 मीट्रिक टन है, जिसके विरुद्ध अब तक 2296.095 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है। समितियों में यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी, 20ः20ः0ः13 तथा नैनो डीएपी के उपयोग की भी सलाह दी जा रही है। वहीं नाइट्रोजन की पूर्ति के लिए नैनो यूरिया के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी प्रकार जिले में बीज की कुल मांग 11,994 क्विंटल है, जिसके विरुद्ध 6,239.30 क्विंटल बीज का भंडारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है। किसानों को आवश्यकतानुसार बीजों का वितरण लगातार किया जा रहा है।




Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...