ऑनलाइन काउंसलिंग 11 जून से

Posted On:- 2026-06-11




बिलासपुर (वीएनएस)।  शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कोनी में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 11 जून 2026 से प्रारंभ की जा रही है। 10वीं उत्तीर्ण एवं पीपीटी परीक्षा में शामिल छात्राएं काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होकर प्रवेश प्राप्त कर सकती है।  

प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन 11 जून सवेरे 10 बजे से 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक किया जा सकेंगे। मेरिट सूची 16 जून को शाम 5 बजे जारी होगी तथा दावा-आपत्ति 17 जून रात्रि 11.59 बजे तक स्वीकार की जाएगी। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया 20 जून सवेरे 10 बजे से 24 जून 2026 शाम 5.30 तक संपन्न होगी। द्वितीय चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन 26 जून सवेरे 10 बजे से 30 जून रात्रि 11.59 बजे तक होगा। मेरिट सूची 1 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी तथा दावा-आपत्ति 2 जुलाई रात्रि 11.59 बजे तक प्राप्त किये जाएंगे। द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया 4 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक चलेगी।

संस्था स्तर की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन 11 जुलाई सवेरे 10 बजे से 16 जुलाई 2026 रात्रि 11.59 तक किये जा सकेंगे। इसकी मेरिट सूची 17 जुलाई को शाम 5 बजे जारी होगी तथा प्रवेश प्रक्रिया 18 जुलाई सवेरे 10 बजे से से 22 जुलाई 2026 बजे तक संपन्न की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in का अवलोकन सकते हैं। अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन करने तथा चॉइस फिलिंग सावधानीपूर्वक भरने की अपील की गई है।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका से लेखिका पूजा अग्रवाल ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में लेखिका श्रीमती पूजा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी स्वरचित कहानी संग्रह ‘माटी के पंख...


thumb

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आ...

न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्...


thumb

नीट-यूजी 2026 परीक्षा 21 को

नीट-यूजी 2026 परीक्षा 21 जून दिन रविवार को अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे तक कोरबा जिला अन्तर्गत 04 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी।जिसमें कुल 1765 परी...


thumb

प्री.बी.एड./बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेष परीक्षा आज

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड/बी.एस.सी. नर्सिंग (बीईडी-बीएससीएन) प्रवेश परीक्षा 11 जून को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्...


thumb

माह जून में किसानवाणी कार्यक्रम के प्रसारण की तिथि तय

आकाशवाणी बिलासपुर से माह जून में प्रसारित होने वाले किसानवाणी कार्यक्रम की तिथि तय की गई है। प्रसारण का समय रात्रि 7.30 बजे से 08 बजे तक है।