कोरबा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड/बी.एस.सी. नर्सिंग (बीईडी-बीएससीएन) प्रवेश परीक्षा 11 जून को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जिले के 17 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 5055 परीक्षार्थी शामिल होगें। परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत् सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीओं के लिए निर्देश जारी किया गया है।
जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 30 मिनट पूर्व 09.30 बजे बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में पहुंचेगें। ताकि सभी अभ्यर्थिओं का मेटल डिटेक्टर तथा फिस्किंग जांच किया जा सकें। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहना होगा। फूट बियर के रूप में चप्पल पहनेगें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपरकण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊज, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी । धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थिओं को अतिरिक्त सुरक्षा जाच से गुजरना होगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिडेट द्वारा सभी केन्द्रों में जैमर लगाया गया है। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों, ताकि परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में लेखिका श्रीमती पूजा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी स्वरचित कहानी संग्रह ‘माटी के पंख...
न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्...
नीट-यूजी 2026 परीक्षा 21 जून दिन रविवार को अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे तक कोरबा जिला अन्तर्गत 04 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी।जिसमें कुल 1765 परी...
आकाशवाणी बिलासपुर से माह जून में प्रसारित होने वाले किसानवाणी कार्यक्रम की तिथि तय की गई है। प्रसारण का समय रात्रि 7.30 बजे से 08 बजे तक है।
शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कोनी में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 11 जून 2026 से प्रारंभ की जा रही है। 10वी...