‘साथी हाथ बंटाना’ की तर्ज पर सभी वर्गों ने उठाया झाड़ू, स्वच्छ-स्वस्थ कोरिया का लिया संकल्प’

Posted On:- 2026-06-11




’जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर व अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने किया श्रमदान’

कोरिया (वीएनएस)। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण गुरुवार को बैकुंठपुर के प्रेमाबाग परिसर में देखने को मिला, जहां जिला प्रशासन कोरिया द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। ‘साथी हाथ बंटाना’ की भावना से प्रेरित इस अभियान में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और स्वच्छ-स्वस्थ कोरिया के निर्माण का संकल्प लिया।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुबह 7 बजे शुरू हुए अभियान में सभी ने प्रेमाबाग परिसर में फैले कचरे की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। श्रमदान के दौरान लोगों ने परिसर को साफ-सुथरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। इस अवसर पर कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जिस तरह हम अपने घर और शरीर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बाग-बगीचों और सार्वजनिक स्थलों को भी साफ रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने, कपड़े के थैले अपनाने तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाकर ही स्वस्थ समाज और स्वच्छ वातावरण का निर्माण संभव है। जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता मिल सकती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हरे, नीले, काले और लाल डस्टबिन के उपयोग का प्रदर्शन करते हुए गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक तथा जैव-चिकित्सा प्रकृति के कचरे को अलग-अलग रखने की आवश्यकता बताई।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिया कि कचरे के ढेर को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने आसपास के नागरिकों से अपील की कि घर से निकले कचरे को मैदान या नाली में डालें। नगर पालिका अधिकारी ने महज दो घण्टे के भीतर प्रेमाबाग परिसर में पड़े कचरा को हटाने का कार्य भी पूर्ण किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जिले के स्वच्छता शुभंकर ‘सफईतिन दीदी’ एवं ‘सफईता भैया’ रहे।  शुभंकरों ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता, पुनर्चक्रण और कचरा पृथक्करण का संदेश देकर जागरूक किया। अभियान के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ, सुंदर और हरित कोरिया के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।




Related News
thumb

दूरस्थ ग्राम बर्रेम व रेवली में कलेक्टर ने पीडीएस व्यवस्था का लिया ...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अपने ग्रामीण भ्रमण के दौरान दूरस्थ ग्राम बर्रेम एवं रेवली में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्...


thumb

कलेक्टर पहुंचे दूरस्थ ग्राम बर्रेम, केले की लहलहाती खेती देख किसानो...

ग्राम पंचायत रेवली के आश्रित एवं दूरस्थ ग्राम बर्रेम के भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने क्षेत्र में संचालित कृषि एवं आजीविका गतिविधियों...


thumb

गांव-गांव पहुंचकर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाई जाए शासन की योजनाएं...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को कुआकोंडा विकासखंड के ग्राम पंचायत जबेली में आयोजित बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर) अभियान शिविर का निरीक्षण कर ...


thumb

’जिले में श्टीबी मुक्त भारतश् की मुहिम तेज-100 दिवसीय अभियान से स्क...

जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार के निर्द...


thumb

’डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार पटेल को मिला वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान’

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्रदान किया गया है।