दूरस्थ ग्राम बर्रेम व रेवली में कलेक्टर ने पीडीएस व्यवस्था का लिया जायजा

Posted On:- 2026-06-11




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अपने ग्रामीण भ्रमण के दौरान दूरस्थ ग्राम बर्रेम एवं रेवली में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने पीडीएस दुकान में उपस्थित रेवली एवं बर्रेम के ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि उन्हें निर्धारित मात्रा में राशन समय पर प्राप्त हो रहा है या नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए रेवली एवं बर्रेम के लगभग 350 राशन कार्डधारी परिवारों के लिए चार माह का अग्रिम राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीणों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को राशन भंडारण, वितरण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी किसी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को अवगत कराने की अपील भी की। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ तरुण देशमुख सहित मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

कलेक्टर पहुंचे दूरस्थ ग्राम बर्रेम, केले की लहलहाती खेती देख किसानो...

ग्राम पंचायत रेवली के आश्रित एवं दूरस्थ ग्राम बर्रेम के भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने क्षेत्र में संचालित कृषि एवं आजीविका गतिविधियों...


thumb

गांव-गांव पहुंचकर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाई जाए शासन की योजनाएं...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को कुआकोंडा विकासखंड के ग्राम पंचायत जबेली में आयोजित बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर) अभियान शिविर का निरीक्षण कर ...


thumb

’जिले में श्टीबी मुक्त भारतश् की मुहिम तेज-100 दिवसीय अभियान से स्क...

जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार के निर्द...


thumb

’डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार पटेल को मिला वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान’

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्रदान किया गया है।


thumb

‘साथी हाथ बंटाना’ की तर्ज पर सभी वर्गों ने उठाया झाड़ू, स्वच्छ-स्वस्...

स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण गुरुवार को बैकुंठपुर के प्रेमाबाग परिसर में देखने को मिला, जहां जिला प्रशासन कोरि...