कोरिया (वीएनएस)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरिया जिले के ग्राम पंचायत जामपारा के किसान धनीराम अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
धनीराम लगभग 15 एकड़ कृषि भूमि में खेती कर रहे हैं। उन्होंने इस वर्ष धान फसल के लिए आवश्यकता अनुसार उर्वरकों का संतुलित उपयोग करते हुए 15 बोरी यूरिया, 9 बोरी डीएपी, 1 बोरी पोटाश, 1 बोतल एक्को तथा 1 यूनिट नैनो डीएपी प्राप्त किया है।
उनका कहना है कि कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन से उन्हें उर्वरकों के संतुलित उपयोग और लागत कम करने में मदद मिल रही है।
किसान धनीराम का मानना है कि खेती में केवल रासायनिक उर्वरकों पर निर्भर रहने के बजाय वैकल्पिक पोषक तत्वों और नई तकनीकों का उपयोग करना आवश्यक है। इससे फसल की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार ‘खेत बचाओ अभियान’ का उद्देश्य किसानों को उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसान धनीराम का प्रयास यह दर्शाता है कि वैज्ञानिक सलाह और संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन के साथ कृषि लागत को भी नियंत्रित कर सकते हैं।
आगामी नीट परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने शुक्रव...
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आदरणीय कलेक्टर अजीत वसंत एवं आदरणीय जिला सीईओ विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पहचान, सत्य...
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश अध्यक्ष रूपसाय सलाम (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ने सरगुजा प्रवास के दौरान वन धन विकास केन्द्र, एनडब्ल्यूएफपी...
जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में...
डिजिटल सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए सरगुजा संभाग ने छत्तीसगढ़ का पहला आधिकारिक संभागीय पोर्टल लॉन्च कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।...
खेत बचाओ अभियान तथा जैविक कृषि मेला का गरिमामय आयोजन कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को...