जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुराना टाउन हाॅल में छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

Posted On:- 2026-06-12




बालोद (वीएनएस)। देश में मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय बालोद के परिसर में स्थित पुराना टाउन हाॅल में आज 12 से 14 जून तक 03 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 

राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, राकेश यादव छोटू, प्रेम साहू, कमल पंपालिया, बलराम गुप्ता सहित पार्षद गोमती रात्रे, गोकुल ठाकुर, प्रीतम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज सुबह फीता काटकर इस तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का विधिवत् शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम नूतन कंवर, जन संपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा आम नागरिकगण उपस्थित थे। इस दौरान राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, राकेश यादव छोटू, प्रेम साहू, कमल पंपालिया सहित पार्षद गोमती रात्रे, गोकुल ठाकुर, प्रीतम यादव एवं कांति साहू के अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम नूतन कंवर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी भूरी-भूरी सराहना की। 

उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के अंतर्गत छायाचित्र एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल के दौरान सफलतापूर्वक क्रियान्वित किए जा रहे लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत संकल्प आदि की सजीव प्रस्तुतिकरण किया जा रहा है। इस दौरान आगन्तुकों को जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ’जनमन’ का भी वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के सोशल मीडिया समन्वयक तनवीर खान, सहायक ग्रेड 03 मनीष यादव, राजेन्द्र कुंजाम, घनश्याम चंद्राकर, हुलेश रजक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर का कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों...

आगामी नीट परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने शुक्रव...


thumb

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्ष...

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आदरणीय कलेक्टर अजीत वसंत एवं आदरणीय जिला सीईओ विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पहचान, सत्य...


thumb

वनोपज संघ अध्यक्ष ने किया वन धन विकास केन्द्र, मार्ट व तेन्दूपत्ता ...

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश अध्यक्ष रूपसाय सलाम (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ने सरगुजा प्रवास के दौरान वन धन विकास केन्द्र, एनडब्ल्यूएफपी...


thumb

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम...

जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में...


thumb

छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय पोर्टल लॉन्च, सरगुजा संभाग ने रचा डिजिटल प...

डिजिटल सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए सरगुजा संभाग ने छत्तीसगढ़ का पहला आधिकारिक संभागीय पोर्टल लॉन्च कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।...


thumb

खेत बचाओ अभियान व जैविक कृषि मेला का आयोजन, बस्तर को सिक्किम की तर्...

खेत बचाओ अभियान तथा जैविक कृषि मेला का गरिमामय आयोजन कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को...