प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

Posted On:- 2026-06-13




महासमुंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया था। परीक्षा के पश्चात 20 मई 2026 को विभाग द्वारा मॉडल उत्तर जारी करते हुए अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई थी। निर्धारित समयावधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करने के उपरांत विभाग द्वारा संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया है। अभ्यर्थी संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन कर सकते है।



Related News
thumb

केंद्र की E20 नीति से गाड़ियां हो रहीं खराब, पानी हो रहा बर्बाद: कन...

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने केंद्र सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग (E20) नीति को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्हो...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...