16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध

Posted On:- 2026-06-13




उल्लंघन पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना

महासमुंद (वीएनएस)। वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन एवं वंशवृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए संरक्षण प्रदान करने राज्य शासन द्वारा 16 जून 2026 से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश सहित जिले के अधिकांश जल स्रोतों में मत्स्याखेट की गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।

सहायक संचालक मछली पालन ने बताया कि छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम, 1972 की धारा-3 उपधारा-2 के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है। बंद ऋतु के दौरान जिले के सभी नदी, नाले, जलाशय तथा अन्य प्राकृतिक जल संसाधनों में मछली पकड़ना निषिद्ध रहेगा। केवल ऐसे छोटे तालाब एवं जल स्रोत जिनका संबंध किसी नदी या नाले से नहीं है तथा जलाशयों में संचालित केज कल्चर गतिविधियां इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।

मछली पालन विभाग द्वारा आमजन एवं मछुआरों से बंद ऋतु के नियमों का पालन करने की अपील की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) (द्वितीय) अधिनियम, 2025 तथा छत्तीसगढ़ मत्स्य क्षेत्र अधिनियम, 1948 की धारा-5 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत  उल्लंघन करने वालों  पर 25 हजार रुपये तक का अर्थदंड लगाया जा सकता है।



Related News
thumb

केंद्र की E20 नीति से गाड़ियां हो रहीं खराब, पानी हो रहा बर्बाद: कन...

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने केंद्र सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग (E20) नीति को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्हो...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...