रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में शहरी परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार से 45 दिवसीय माइक्रो-बस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा और परिवहन सचिव एस. प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर माइक्रो बसों को रवाना किया।
"हमर सवारी, हमर संगवारी" नाम से शुरू किए गए इस प्रायोगिक परियोजना के तहत शहर के दो प्रमुख मार्गों पर 17 से 20 सीटों वाली आठ वातानुकूलित माइक्रो बसें संचालित की जाएंगी। बसें रोजाना सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगी और व्यस्त समय में लगभग 20 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर की सबसे बड़ी समस्याओं में ट्रैफिक प्रमुख है। ऐसे में बड़ी बसों की तुलना में माइक्रो बसें बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में शहरवासियों को सस्ता, सरल और सुलभ सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराया जा सकेगा।
यह परियोजना केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के मार्गदर्शन में, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के सहयोग से और काउंसिल ऑन एनर्जी, एन्वायरमेंट एंड वॉटर (CEEW) द्वारा संचालित की जा रही है।
पहला रूट रायपुर रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी तक तथा दूसरा रूट टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन तक संचालित होगा, जो शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों को जोड़ेंगे।
परियोजना का उद्देश्य माइक्रो बसों की संचालन क्षमता, वित्तीय व्यवहार्यता, यात्री मांग और सार्वजनिक स्वीकार्यता का आकलन करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि संकरी सड़कों और कम यात्री घनत्व वाले इलाकों में माइक्रो बसें सार्वजनिक परिवहन का प्रभावी विकल्प बन सकती हैं।
पायलट प्रोजेक्ट की प्रमुख बातें:
अवधि: 45 दिन
बसों की संख्या: 8
क्षमता: 17-20 सीटें
संचालन समय: सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक
रूट: 2
किराया: 13 से 25 रुपये
उद्देश्य: माइक्रो बस सेवा की व्यवहार्यता और उपयोगिता का मूल्यांकन
इस पहल से ट्रैफिक जाम कम करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और शहर में स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है।
भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका उद्देश्य देश के हर घर तक मुफ्त बिजली पहुंचाना है। इस योजना के त...
राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर मनाया गया। इस अवसर पर...
छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू मार्गदर्शन में 1 जून से 30 जून 2026 तक सड़क जैसे परिस्थितियों में जीवनया...
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कलेक्टर अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों क...
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के विशेष मार्गदर्...