विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद

Posted On:- 2026-06-13




प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहयोग की अपील

गरियाबंद(वीएनएस)।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक  रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर मनाया गया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनकर जिले के 05 टी.बी. मरीजों को गोद लेकर अतिरिक्त पोषण आहार कीट वितरण किया गया। श्री साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनकर टी.बी. मरीजों की सहयोग करने की अपील की। साथ ही सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरा के अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर,  अमित साहू,  अनिल चंद्राकर,  अजय रोहरा, पाण्डुका की सरपंच सुश्री भानू ध्रुव, जिला क्षय अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने, बीएमओं डॉ. राहुल नेताम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।



Related News
thumb

राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला...

भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका उद्देश्य देश के हर घर तक मुफ्त बिजली पहुंचाना है। इस योजना के त...


thumb

रायपुर में दौड़ेंगी माइक्रो बसें, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की...

राजधानी रायपुर में शहरी परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार से 45 दिवसीय माइक्रो-बस पायलट प्रोजेक्ट की शुरु...


thumb

घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ...

छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू मार्गदर्शन में 1 जून से 30 जून 2026 तक सड़क जैसे परिस्थितियों में जीवनया...


thumb

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रभ...

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कलेक्टर अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों क...


thumb

कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकवरी सेंटर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के विशेष मार्गदर्...