मर्दापाल में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का शुभारंभ, 35 प्रशिक्षणार्थी हुए शामिल

Posted On:- 2026-06-15




कोंडागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज़िला पंचायत अविनाश भोई के मार्गदर्शन में ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एसबीआई आरसेटी (RSETI), कोंडागांव द्वारा ग्राम पंचायत मर्दापाल में “मेसनरी एंड कंक्रीट वर्क (RMT)” राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

यह प्रशिक्षण दिनांक 13 जून 2026 से प्रारंभ किया गया है, जिसमें कुल 35 प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन कर नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भवन निर्माण कार्य, ईंट चिनाई, कंक्रीट कार्य, गुणवत्ता युक्त निर्माण, सुरक्षा मानकों तथा आधुनिक निर्माण तकनीकों का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

ज़िला प्रशासन द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य जिले में कुशल राजमिस्त्रियों की संख्या बढ़ाना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को बढ़ावा मिल सके। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण एवं समयबद्ध पूर्णता में प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अधिक संख्या में प्रशिक्षित राजमिस्त्री उपलब्ध होने से हितग्राहियों को स्थानीय स्तर पर कुशल श्रमिक मिल सकेंगे, जिससे आवास निर्माण कार्य में तेजी आएगी तथा आवासों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

ज़िला प्रशासन द्वारा संचालित इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति में भी सकारात्मक योगदान मिलेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रतिभागी अपने कौशल का उपयोग कर स्वयं की आजीविका सुदृढ़ करने के साथ-साथ जिले के विकास कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




Related News
thumb

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी से खेती हुई अधिक लाभकारी, रघुनंदन ने साझा ...

कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नै...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज क...


thumb

बेमेतरा में अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाह...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार...


thumb

पैरालिसिस संतराम चौहान के घर पहुंचकर ईंगवर्नेंस की टीम ने किया आधार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम प...


thumb

पीडीएस दुकानों में अब अंगूठा से मिलेगा राशन, 5 प्रतिशत से अधिक ओटीप...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के नियमों पर सरकार पारदर्शिता के लिए हितग्राही का अंगूठा लगाना अनिवार्य किया है। अब सभी पात्र हितग्र...


thumb

उप जेल सारंगढ़ के 500 मीटर तक ड्रोन चलाने पर प्रतिबंध

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने उप जेल सारंगढ़ के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था लोक शांति के लिए जेल परिसर और उसकी बाहर सीमा से चारों ओर ...