’समन्वय और सतत मॉनिटरिंग से आवासों के लक्ष्य समय पर होंगे पूरे’

Posted On:- 2026-06-15




कोरिया (वीएनएस)। जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में बैठक हुई।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत बचरा पोड़ी क्लस्टर में स्वीकृत 74 आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि इनमें से लगभग 60 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

सीईओ डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि हितग्राहियों को निर्माण कार्य के अनुरूप समय पर किश्तों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जियो टैगिंग की प्रक्रिया नियमित रूप से की जाए। उन्होंने स्वीकृति एवं किश्त आबंटन की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

समीक्षा के दौरान प्रथम किश्त, द्वितीय किश्त एवं पूर्ण हुए आवासों की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने आवास मित्रों, पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों एवं तकनीकी सहायकों को प्रतिदिन हितग्राहियों से संपर्क बनाए रखने और निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि सभी योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य समय सीमा में प्राप्त करने के लिए विभागीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़े सभी मैदानी कर्मचारियों को आपसी सहयोग और नियमित संवाद के साथ कार्य करने की सलाह दी, ताकि जिले को प्राप्त लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

दोनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की तकनीकी टीम, आवास एवं मनरेगा शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित इस बैठक में उपस्थित रहे।



Related News
thumb

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी से खेती हुई अधिक लाभकारी, रघुनंदन ने साझा ...

कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नै...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज क...


thumb

बेमेतरा में अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाह...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार...


thumb

पैरालिसिस संतराम चौहान के घर पहुंचकर ईंगवर्नेंस की टीम ने किया आधार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम प...


thumb

पीडीएस दुकानों में अब अंगूठा से मिलेगा राशन, 5 प्रतिशत से अधिक ओटीप...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के नियमों पर सरकार पारदर्शिता के लिए हितग्राही का अंगूठा लगाना अनिवार्य किया है। अब सभी पात्र हितग्र...


thumb

उप जेल सारंगढ़ के 500 मीटर तक ड्रोन चलाने पर प्रतिबंध

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने उप जेल सारंगढ़ के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था लोक शांति के लिए जेल परिसर और उसकी बाहर सीमा से चारों ओर ...