DMF घोटाले की जांच तेज: कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष के ठिकानों पर ED की दबिश

Posted On:- 2026-06-16




अंबिकापुर (वीएनएस)। सरगुजा जिले में बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले की जांच ने अब रफ्तार पकड़ ली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम अंबिकापुर स्थित मानसून एग्रो एजेंसी में दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई डीएमएफ फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं और वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, डीएमएफ घोटाले की जांच के दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता का नाम भी सामने आया था। इसी कड़ी में ईडी ने उनके ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की पड़ताल शुरू की है। जांच एजेंसी वित्तीय रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

छापेमारी की खबर सामने आते ही शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद राकेश गुप्ता और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के मोबाइल फोन बंद हैं। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि डीएमएफ फंड में कथित गड़बड़ियों को लेकर ईडी लगातार जांच का दायरा बढ़ा रही है। अंबिकापुर में हुई यह कार्रवाई मामले में बड़े खुलासों की संभावना को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सभी की नजर ईडी की आगामी कार्रवाई और जांच से निकलने वाले तथ्यों पर टिकी है।



Related News
thumb

फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का ...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जशपुरनगर के रणजीता स्टेडियम के सा...


thumb

दुर्ग जिले को जल्द ही एक नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने ...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को जल्द ही एक नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है। जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और स्थानीय खिलाड़ियों...



thumb

महराजबंध तालाब के किनारे अवैध कब्जे बंद, तालाब को पाटने पर होगी कार...

रायपुर में महराजबंध तालाब के किनारे हो रहे अवैध कब्जों को बंद कराया गया है। अवैध कब्जों को लेकर प्राप्त शिकायतों पर रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास पर भाटापारा पहुंचे।


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास पर भाटापारा पहुंचे।