पंचायत विभाग में फेरबदल: 27 जनपद के सीईओ के बदले प्रभार

Posted On:- 2026-06-16




रायपुर (वीएनएस)। पंचायत-ग्रामीण विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। मंत्रालय स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार राज्य की 27 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। इस फैसले के बाद कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना तय की गई है।

कई जिलों के सीईओ बदले
जारी आदेश के तहत बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और मुंगेली समेत विभिन्न जिलों के जनपद पंचायत सीईओ का तबादला किया गया है। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जबकि कई को अन्य जिलों में पदस्थ किया गया हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक यह फेरबदल पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार चाहती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की निगरानी बेहतर हो और कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

जल्द संभालेंगे नया कार्यभार
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव के बाद पंचायत विभाग की कार्यशैली और विकास कार्यों की रफ्तार पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।




Related News
thumb

फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का ...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जशपुरनगर के रणजीता स्टेडियम के सा...


thumb

दुर्ग जिले को जल्द ही एक नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने ...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को जल्द ही एक नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है। जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और स्थानीय खिलाड़ियों...



thumb

महराजबंध तालाब के किनारे अवैध कब्जे बंद, तालाब को पाटने पर होगी कार...

रायपुर में महराजबंध तालाब के किनारे हो रहे अवैध कब्जों को बंद कराया गया है। अवैध कब्जों को लेकर प्राप्त शिकायतों पर रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास पर भाटापारा पहुंचे।


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास पर भाटापारा पहुंचे।