महासमुंद (वीएनएस)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद हेमंत नंदनवार ने विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बागबाहरा कला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के तहत निर्माणाधीन सड़क कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मापदंडों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात नंदनवार ने ग्राम बागबाहरा कला में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई एवं प्रसंस्करण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट का उचित प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है।
उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़ी गतिविधियों में महिला स्व-सहायता समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को महिलाओं के लिए आजीविका गतिविधि के रूप में विकसित एवं प्रोत्साहित किया जाए, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा सुनिश्चित करें और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाएं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने केंद्र सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग (E20) नीति को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्हो...
जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...
कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...
कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...
नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...