कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

Posted On:- 2026-06-16




कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। 

जनदर्शन में ग्राम लंजोड़ा निवासी सहिदा ने श्रमिक कार्ड नवीनीकरण विलंब के कारण प्रसूति/डिलीवरी सहायता राशि प्रदान कराने की मांग की, ग्राम धनपुर मंजीपारा निवासी पारे मरकाम ने हैण्डपम्प खनन की मांग की, कोण्डागांव डोंगरीपारा वार्ड निवासी कचरी बाई पानी की आपूर्ति के लिए आवेदन किया, ग्राम खचगांव निवासी कमला कार्रोम प्रधान मंत्री आवास दिलाने की मांग की, कोण्डागांव महात्मा गांधी वार्ड निवासी यूनुस खान ने प्रधानमंत्री आवास की अंतिम किस्त दिलाने की मांग की, ग्राम पंचायत कुम्हारबड़गांव के ग्रामीणों ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के उन्नयन किए जाने के लिए आवेदन किया, ग्राम तातरी निवासी मेघनाथ पोयम ने हैण्डपम्प की मांग, प्राथमिक शाला भवन में बाउन्ड्री वॉल मांग एवं मोबाइल नेटवर्क समस्या हेतु आवेदन किया। इसके अलावा विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।




Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...