जिले के 58 हजार किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त की राशि अंतरित

Posted On:- 2026-06-22




कोण्डागांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये की राशि सीधे अंतरित की। इस क्रम में कोण्डागांव जिले के 58,107 किसानों के खातों में कुल 11 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत बोरगांव में जिला स्तरीय जैविक मेला, आत्मा मेला एवं पीएम किसान उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा तथा केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे खेती-किसानी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण और भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है तथा खेतों के लिए लाभकारी जीव-जंतु भी समाप्त होते जा रहे हैं। इसलिए किसानों को जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों का उपयोग करते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत ही  विकसित भारत का नींव रखेगा। उन्होंने फसल विविधीकरण पर बल देते हुए धान के बाद चना सहित अन्य दलहनी फसलों की खेती करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि खेती में आए बदलाव और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के दुष्परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान देश का गौरव है आर सरकार उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों एवं आम नागरिकों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है।

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसानों की जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक  सेवकराम नेताम ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत कसावा प्रदर्शन हेतु स्टार्च एक्सट्रैक्शन मशीन का वितरण किया गया। इसके साथ ही 10 किसानों को जैविक खाद, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के माध्यम से  साहीवाल गाय वितरित किए गए 4 हितग्राहियों को अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना चारा फसलों की उपयोगिता योजनांतर्गत ज्वार चारा फसल मिनीकीट तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, बोरगांव द्वारा 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।

इस अवसर पर दीपेन्द्र नाग, चंदन साहू, प्रवीर बदेशा, तरुण साना, अंजोरी नेताम, सरपंच चन्द्रकला,  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, उप संचालक कृषि कैलाश मरकाम, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सुरेश मरकाम, डॉ. हितेश एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के द्वारा दवाइयां का वितरण किया गया। महिला बाल विकास के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई पुलिस विभाग राजस्व विभाग और जनपद पंचायत भारत गांव का बहुत-बहुत सहयोग रहा।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अनियमितता पाए जाने पर ...

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर कृषि विभाग कोण्डागांव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मेसर्स उन्नत कृषि केन्द्र, कोण्डागांव के उर्वरक...


thumb

आर्टिफिशियल ज्वैलरी निर्माण का प्रशिक्षण, स्वरोजगार के गुर सीख रहीं...

रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान) गरियाबंद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सढ़ौली...


thumb

महिला राजमिस्त्री बनकर गढ़ रहीं अपने सपनों का भविष्य

कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्...


thumb

जिले में खरीफ हेतु बीज भंडारण व वितरण की तैयारियां

खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने और कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां ...


thumb

बिहान महिलाओं ने बनाई प्रगतिशील किसान के रूप में पहचान

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) एवं कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम पेंड्रावन, जनपद पंचायत धमधा की महिलाओं ने जैविक खेती को अपनाकर आत्मनिर्भरता...


thumb

कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय, साजा में उत्साह व उल्लास के साथ ...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, साजा में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गय...