योग से स्वस्थ और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प

Posted On:- 2026-06-22




कोंडागांव (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन के सहयोग से जिला आयुष विभाग द्वारा समाज कल्याण विभाग के समन्वय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद भोजराज नाग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  टोमेन्द्र ठाकुर, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना तथा पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ पर आधारित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और योग को अपने दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है, जो भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है तथा स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने फिट इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही वास्तविक संपत्ति है। जब हमारा समाज स्वस्थ एवं नशामुक्त होगा, तब हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपनी  भागीदारी निभा सकेंगे। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए जैविक खेती को भी बढ़ावा देने का आह्वान किया।

विधायक लता उसेण्डी ने सभी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विश्व के अनेक देशों में योगाभ्यास किया जा रहा है। योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि हमारे ऋषि-मुनियों की अमूल्य धरोहर है, जो मन, शरीर और आत्मा के संतुलन को बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग को विश्वभर में पहचान और सम्मान मिला है। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही मन स्वस्थ होता है। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सांसद नाग ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। साथ ही सभी अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर गोपाल दीक्षित, दीपेश अरोरा, कुलवंत चहल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अनियमितता पाए जाने पर ...

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर कृषि विभाग कोण्डागांव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मेसर्स उन्नत कृषि केन्द्र, कोण्डागांव के उर्वरक...


thumb

आर्टिफिशियल ज्वैलरी निर्माण का प्रशिक्षण, स्वरोजगार के गुर सीख रहीं...

रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान) गरियाबंद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सढ़ौली...


thumb

महिला राजमिस्त्री बनकर गढ़ रहीं अपने सपनों का भविष्य

कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्...


thumb

जिले में खरीफ हेतु बीज भंडारण व वितरण की तैयारियां

खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने और कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां ...


thumb

बिहान महिलाओं ने बनाई प्रगतिशील किसान के रूप में पहचान

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) एवं कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम पेंड्रावन, जनपद पंचायत धमधा की महिलाओं ने जैविक खेती को अपनाकर आत्मनिर्भरता...


thumb

कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय, साजा में उत्साह व उल्लास के साथ ...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, साजा में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गय...