’कम लागत, बेहतर परिणाम के लिए किसान रेवती राम ने अपनाई नैनो उर्वरक आधारित खेती’

Posted On:- 2026-06-22




कोरिया (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कृषि को अधिक लाभकारी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से किसानों को समय पर खाद-बीज, उन्नत कृषि आदान तथा नई तकनीकों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब किसानों की खेती में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

कोरिया जिले के ग्राम अमरपुर निवासी किसान रेवती राम राजवाड़े ने आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में रूचि दिखाई है। किसान रेवती राम अपने पुत्र खिलेंद्र राजवाड़े के साथ लगभग 18 एकड़ कृषि भूमि में मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं।

रेवती राम बताते हैं कि अच्छी फसल के लिए केवल मेहनत ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही समय पर सही तकनीक और उर्वरकों का उपयोग भी जरूरी है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी फसलों में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का उपयोग करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से फसल की बढ़वार बेहतर होगी, पौधों का विकास संतुलित तरीके से होगा और उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि जहां पहले पारंपरिक उर्वरकों पर अधिक खर्च करना पड़ता था, वहीं नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी आएगी, जिससे खेती अधिक लाभकारी बनेगी। साथ ही शासन द्वारा समय पर खाद-बीज और अन्य कृषि आदान उपलब्ध कराए जाने से खेती की तैयारियां भी सुगम हो रही है।

रेवती राम का मानना है कि यदि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों को अपनाएं तो कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अनियमितता पाए जाने पर ...

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर कृषि विभाग कोण्डागांव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मेसर्स उन्नत कृषि केन्द्र, कोण्डागांव के उर्वरक...


thumb

आर्टिफिशियल ज्वैलरी निर्माण का प्रशिक्षण, स्वरोजगार के गुर सीख रहीं...

रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान) गरियाबंद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सढ़ौली...


thumb

महिला राजमिस्त्री बनकर गढ़ रहीं अपने सपनों का भविष्य

कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्...


thumb

जिले में खरीफ हेतु बीज भंडारण व वितरण की तैयारियां

खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने और कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां ...


thumb

बिहान महिलाओं ने बनाई प्रगतिशील किसान के रूप में पहचान

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) एवं कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम पेंड्रावन, जनपद पंचायत धमधा की महिलाओं ने जैविक खेती को अपनाकर आत्मनिर्भरता...


thumb

कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय, साजा में उत्साह व उल्लास के साथ ...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, साजा में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गय...