पंजाब की एकल अभिभावक अश्वती अजिथा ने लिया मायरा को गोद

Posted On:- 2026-06-23




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर से लगभग 04 माह की नवजात शिशु मायरा को अमृतसर पंजाब निवासी एकल अभिभावक अश्वती अजिथा द्वारा गोद लिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया सहित संस्था के कर्मचारीगण मौजूद थे। कलेक्टर क्षीरसागर ने शिशु मायरा को एकल अभिभावक को सौपते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अष्वती अजिथा का पंजीयन केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण में 12 जुलाई 2022 को हुआ था। उन्हें 08 मई 2026 को बच्चे का रेफ्रल गया व 09 मई को बच्चे को उनके लिए रिजर्व किया गया तथा 18 मई को बालिका से मुलाकात कराई गई। उसके तुरंत बाद उनके द्वारा बच्चे को स्वीकार करते हुए दत्तक ग्रहण संबंधी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के नियमानुसार आज कोर्ट ऑडर हेतु कलेक्टर निलेश कुमार महादेव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी से अब तक राज्य में 21 बच्चों को दत्तक में दिया गया है तथा अन्य राज्यों में 33 बच्चों को दत्तक में दिया गया। विदेशों में 09 बच्चों को दत्तक में दिया गया है। वर्तमान में 44 भावी दत्तक माता-पिता विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में पंजीकृत है। भारत में कानूनी रूप से बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से विनियमित और व्यवस्थित है। जिला प्रशासन द्वारा समाज के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील किया गया है कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमेशा वैध और कानूनी दत्तक ग्रहण का ही समर्थन करें। यदि आपको कहीं भी कोई बेसहारा बच्चा मिले तो जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर या सीधे चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 में सूचित करें।



Related News
thumb

समग्र शिक्षा अंतर्गत सीडब्ल्यूएसएन के 9 दृष्टिबाधित छात्रों को मोबा...

समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोब...


thumb

ग्रामीण विकास: 24 जून को ग्राम सभाओं में होगी 'आवास प्लस 2.0' की सम...

प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में...


thumb

कलेक्टर उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, कुल 45 आवेदन...

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आ...


thumb

डीएमएफ फंड से संवरेगा जिला: रु 21 करोड़ की नई विकास योजनाओं को मंजूरी

कलेक्टर बी.एस. उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक...


thumb

कलेक्टर ने किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरह...