कलेक्टर उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए

Posted On:- 2026-06-23




गरियाबंद (वीएनएस)। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। आज जनदर्शन में कुल 45 ओवदन प्राप्त हुए। कलेक्टर बीएस उइके ने नागरिकों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनदर्शन में ग्राम कोसमबुड़ा के श्यामलाल धु्रव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय किस्त की राशि दिलाने के लिए आवेदन सौपा। इस पर कलेक्टर  उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने समक्ष बुलाकर उनकी द्वितीय किस्त की राशि दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम रवेली के बलीराम निर्मलकर ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए, ग्राम रजकट्ठी के सुंदरलाल ने ऋण पुस्तिका बनवाने के लिए, ग्राम खुटेरी के ढालूराम सेन ने पीएम आवास योजना की राशि दिलाने के लिए, राजिम की तारणी प्रजापति ने खेल प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सहयोग राशि प्रदान करने के लिए, ग्राम नागाबुड़ा के लखन राम ने मुआवाजा राशि दिलवाने के लिए, ग्राम रावड़ के मुकेश साहू ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपे। इस पर कलेक्टर उइके ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के निर्देश देते हुए पात्रतानुसार लाभांवित करने को कहा।




Related News
thumb

समग्र शिक्षा अंतर्गत सीडब्ल्यूएसएन के 9 दृष्टिबाधित छात्रों को मोबा...

समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोब...


thumb

ग्रामीण विकास: 24 जून को ग्राम सभाओं में होगी 'आवास प्लस 2.0' की सम...

प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में...


thumb

डीएमएफ फंड से संवरेगा जिला: रु 21 करोड़ की नई विकास योजनाओं को मंजूरी

कलेक्टर बी.एस. उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक...


thumb

कलेक्टर ने किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरह...


thumb

पंजाब की एकल अभिभावक अश्वती अजिथा ने लिया मायरा को गोद

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर से लगभग 04 माह की नवजात शिशु मायरा को अमृतसर पंजाब निवासी एकल अभिभावक...