बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच और एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 जून 2026 को काजल ठाकुर का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट, दीवार पर चिपकी एक पर्ची तथा मोबाइल फोन सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले।
पुलिस के अनुसार पर्ची में अंग्रेजी में "मुझे मार डाला गया है" लिखा था, जिसमें आरोपी का नाम भी अंकित था। वहीं सुसाइड नोट में भी मानसिक प्रताड़ना और विश्वासघात का उल्लेख किया गया है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका और आरोपी एक ही स्कूल में पदस्थ थे तथा पास-पास किराए के मकान में रहते थे।
पुलिस का आरोप है कि आरोपी अभिषेक जायसवाल ने मृतिका को शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान शिक्षिका गर्भवती हो गई। परिजनों के अनुसार जब मृतिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने विवाह से इंकार कर दिया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इससे परेशान होकर शिक्षिका ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के निर्देश पर मर्ग कायम कर अपराध दर्ज किया गया। जांच में साइबर सेल की भी मदद ली गई। पुलिस ने मोबाइल फोन से चैट, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए, जिनके आधार पर आरोपी की भूमिका की जांच की गई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार जायसवाल (30 वर्ष), निवासी ग्राम निमधा, थाना मरवाही, जिला पेंड्रा तथा वर्तमान निवासी सिविल लाइन, बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...
बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...
नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...