संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 जून को अम्बिकापुर में, 2000 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

Posted On:- 2026-06-24




जशपुरनगर (वीएनएस)। सरगुजा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 जून 2026 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल अम्बिकापुर में आयोजित किया गया है। उक्त मेले में 11 से अधिक निजी कंपनियों के नियोजक उपस्थित रहेंगे जो 1951 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे।

इस मेले में क्वालिटी सर्विस, वेदांत स्किल, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, आश्रव फाउंडेशन, सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विसेज, एस बी आई लाइफ इंश्योरेन्स, लाइफ इंश्योरेन्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया अम्बिकापुर सरगुजा, या देवी एसोसिएट्स, यूनिक सलूशन प्राइवेट लिमिटेड, वी सी इंस्टिट्यूट और टी वी एस कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों में क्वालिटी इंस्पेक्टर, होटल मेनेजमैंट,  फीटर, सोलर सिस्टम इटोलेशन, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, एच आर एग्जीक्यूटिव, केयर टेकर, हाउस किपिंग स्टाफ, वेबी सीस्टर, मार्केटिंग मैनेजर, ट्रेनिंग ऑफिसर, लेबर, लाइफ मित्र, डेवलपमेंट ऑफिसर, सेल्स मैनेजर, बीमा सखी, इंश्योरेंस एडवाइजर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सर्वेयर, टेली कॉलर, सेल्स मेनेजर, टीम मैनेजर, बिजनेश एसोसिएटर, इलेक्ट्रिशियन, काउंसलर, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेनी प्रोडक्शन और ऑपरेटर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता के अनुसार 8वीं पास, 10वीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आई टी आई, डिप्लोमा और यहां तक कि अनपढ़ अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

वेतन पद और योग्यता के अनुसार 6500 रुपये से लेकर 35800 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है। सबसे अधिक पद सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन और इलेक्ट्रिशियन के लिए उपलब्ध हैं। एस बी आई लाइफ के डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर 20000 से 25000 रुपये तक वेतन मिलेगा। जबकि टी वी एस सुजुकी के ऑपरेटर पद पर डिप्लोमा योग्यता वालों को 21033 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक युवा और युवतियां इस मेले में शामिल होने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन अवश्य करा लें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने जिले के रोजगार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इस मेले का पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर सचिव एवं सरपंच, महापौर, पार्षद तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकाधिक प्रचार प्रसार कराने का कष्ट करें। जिससे अधिक से अधिक बेरोजगार युवा युवती इस मेले में शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ ले सकें। सभी सी ई ओ जनपद सीईओ से अनुरोध किया गया है कि उक्त मेले की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को देवें।




Related News
thumb

जिले के किसानों को अब तक 4484 क्विंटल बीज का वितरण

कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘सोसायटी में यूरिया-बीज की कमी, भटक रहे किसान’ के संबंध में जानकारी...


thumb

पंजीकृत महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा हेतु मिलेगी 01 लाख 50 हजार रुपये...

छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत म...


thumb

05 से 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क

जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से 17 वर...


thumb

कन्या शिक्षा को नई उड़ान: सुभाष चंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालयों मे...

जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र ...


thumb

डॉ. आशा लकड़ा 2 से 4 जुलाई तक रहेंगी जशपुर प्रवास पर, 3 जुलाई को होग...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 02 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के शासकीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे अनुसूचित जनजात...


thumb

सरकार बनी किसानों की ताकत : जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-ब...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में प्रभावी कार्य क...