देरी से मानसून और एल-नीनो की चुनौतीः कम अवधि की फसलें बनेंगी किसानों का सहारा

Posted On:- 2026-06-25




बीजापुर (वीएनएस)। जिले में एल-नीनो के प्रभाव और कमजोर मानसून के कारण अब तक सामान्य से केवल 25 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति में कृषि विभाग ने किसानों को कम एवं मध्यम अवधि में पकने वाली धान की किस्मों को अपनाने तथा वैकल्पिक फसलों की खेती पर जोर दिया है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसान 90 से 130 दिनों में पकने वाली धान की किस्में जैसे एमटीयू-1010, आईआर-64, एमटीयू-1156, एमटीयू-1153 एवं विक्रम-टीसीआर का खुर्रा एवं सीधी बुवाई करें। सीधी बुवाई पद्धति से लगभग 20 प्रतिशत पानी की बचत होती है, खेती की लागत प्रति एकड़ करीब 5 हजार रुपये तक कम होती है और फसल 12 से 15 दिन पहले तैयार हो जाती है।

मरहान एवं टिकरा भूमि वाले किसान धान के स्थान पर कोदो, कुटकी, रागी, मूंग, उड़द, अरहर, मक्का तथा तिलहन फसलों की खेती कर सकते हैं। ऐसे किसानों को राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।

कृषि विभाग ने किसानों को खेतों में मल्चिंग (पलवार) का उपयोग कर नमी संरक्षण, फसल विविधीकरण अपनाने तथा जोखिम कम करने की सलाह दी है। साथ ही एल-नीनो से संभावित नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अपील की गई है। किसान बीमा के लिए नजदीकी लोक सेवा केंद्र, बैंक शाखा अथवा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।



Related News
thumb

धान के बदले दलहन-तिलहन, मक्का, कोदो, रागी की खेती पर मिलेगी प्रति ए...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों को 15 हजार रूपये एवं खरीफ वर्ष 2026 में दलहन -ति...


thumb

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 30 जून तक ई-केवाईसी और रिकॉर्ड अपडेट कर...

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

विधायक ने विभिन गांवों में 19 निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जिले की विभिन...


thumb

दिव्यांग चन्द्रशेखर को मिला घरौंदा पुर्नवास केन्द्र में आश्रय

जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम सरोना निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग चंद्रशेखर जो 90 प्रतिशत मानसिक दिव्यांग है, उनके लिये आवास सदन हेतु कलेक्टर निल...


thumb

जीवन रक्षा पदक के लिए नामांकन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा जीवन रक्षा पदक सिरीज अंतर्गत 2026 के लिए सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक पुरस्कार ...


thumb

लिखित/कौशल परीक्षा उपरांत संवर्गवार चयन सूची जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत 3 विभिन्न संवर्गों के कुल 47 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आ...