पट्टे की जमीन का चिन्हांकन कर कब्जा दिलाने महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Posted On:- 2026-06-25




फोरलेन सड़क निर्माण में एक समान मानक से नापजोख कराने दिया आवेदन

दुर्ग (वीएनएस)। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस भी उपस्थित थीं। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 140 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर जानकारी ली और उक्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

        इसी कड़ी में भिलाई निवासी विधवा महिला ने अपने नाम से आवंटित पट्टे की जमीन का चिन्हांकन कर कब्जा दिलाने की मांग की। महिला ने बताया कि वर्ष 1998 में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत उनके एवं उनके दिवंगत पति के संयुक्त नाम पर भू-स्वामित्व पट्टा जारी किया गया था, लेकिन उन्हें आज तक उस जमीन के वास्तविक स्थान की जानकारी नहीं है। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ बीएसपी क्वार्टर में निवास कर रही हैं, जहां जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्यवाही चल रही है। ऐसे में परिवार के सामने आवास का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने पट्टे की भूमि का चिन्हांकन कराकर उन्हें कब्जा दिलाने तथा नियमानुसार मकान निर्माण की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने तहसील नजूल को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

        बोरसी निवासियों ने प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को 22 मीटर से कम कर 20 मीटर किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि महाराजा चौक से बोरसी चौक तक सड़क का चौड़ीकरण अधिकांश हिस्सों में 20 मीटर के मानक के अनुसार किया जा रहा है, जबकि किराना दुकान से होटल तक सड़क को 22 मीटर चौड़ा किए जाने की योजना है, जिससे स्थानीय लोगों की निजी संपत्तियां प्रभावित होंगी। पूरे मार्ग में एक समान 20 मीटर चौड़ाई के मानक से नापजोख कराने आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने ईई लोक निर्माण विभाग को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पदमनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत धनोरा स्थित शकुंतला नगरवासियों ने एक मकान में बड़ी संख्या में पालतू कुत्ते रखे जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मकान मालिक एवं उनके किराएदारों द्वारा करीब 50 कुत्तों को पाला गया है, जिन्हें अक्सर बिना निगरानी के बाहर छोड़ दिया जाता है। रहवासियों ने बताया कि कुत्तों के झुंड से क्षेत्र में भय का माहौल है तथा कई बार राहगीरों और मवेशियों पर हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं। आवेदकों ने बताया कि इस संबंध में थाना पदमनाभपुर में लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।



Related News
thumb

धान के बदले दलहन-तिलहन, मक्का, कोदो, रागी की खेती पर मिलेगी प्रति ए...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों को 15 हजार रूपये एवं खरीफ वर्ष 2026 में दलहन -ति...


thumb

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 30 जून तक ई-केवाईसी और रिकॉर्ड अपडेट कर...

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

विधायक ने विभिन गांवों में 19 निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जिले की विभिन...


thumb

दिव्यांग चन्द्रशेखर को मिला घरौंदा पुर्नवास केन्द्र में आश्रय

जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम सरोना निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग चंद्रशेखर जो 90 प्रतिशत मानसिक दिव्यांग है, उनके लिये आवास सदन हेतु कलेक्टर निल...


thumb

जीवन रक्षा पदक के लिए नामांकन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा जीवन रक्षा पदक सिरीज अंतर्गत 2026 के लिए सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक पुरस्कार ...


thumb

लिखित/कौशल परीक्षा उपरांत संवर्गवार चयन सूची जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत 3 विभिन्न संवर्गों के कुल 47 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आ...