कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए 24 जून को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दल ने जिले के संदिग्ध स्थानों सलिहाभाटा, भैसामुडा़, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पोड़ी, कछार, चुहिया, बाल्को, कसनिया, कटघोरा सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की। जिस दौरान में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 1 टीपर व 2 ट्रेक्टर को बरमपुर, राताखार व कसनिया से जप्त कर सर्वमंगला पुलिस चौकी, रामपुर थाना तथा खनिज जांच चौकी, रामपुर कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं कछार में रेत के 2 अवैध भण्डारण 600 घन मीटर व 720 घन मीटर तथा सोनपुरी में 300 घन का 1 अवैध रेत भण्डारण जप्त किया गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज ( विकास और विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए सुशासन का प्रभावी माध्यम बन रही है। सेवा सेतु केन्द्रों ...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड...
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उर्वरक भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध लगाता...
नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा होली क्रॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्या...
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधीन पारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले...
कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ खेती की लागत भी कम हो रही है। जिले के ग्राम करजी निव...